फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda third day did not get immersed in the youth

तीसरे दिन भी नहीं मिले शारदा में डूबे युवक

Sat, 20 Jun 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 20 Jun 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन

शारदा में डूबे बरेली के तीनों युवक तीसरे दिन भी नहीं मिल पाए हैं। बारिश और शारदा का जलस्तर बढ़ने से शनिवार को आपरेशन सर्च भी प्रभावित रहा। बरेली के गणेश नगर थाना सुभाष नगर निवासी विकास कश्यप (19)  पुत्र पप्पू कश्यप उसका चचेरा भाई भवानी उर्फ सुरेंद्र (20) पुत्र स्व.  मुनीष कुमार और गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला निवासी विपिन शर्मा (17) पुत्र  रमेश शर्मा गत बृहस्पतिवार को शारदा में नहाते वक्त डूबे हैं। पीएसी का तैराक दल डूबे युवकों को  खोजने मेें जुटा है, लेकिन तीसरे दिन भी वे नहीं मिल पाए हैं। शनिवार को तड़के शुरू हुई बारिश और पर्वतीय क्षेत्र में बारिश से शारदा का जल स्तर बढ़ने से आपरेशन सर्च भी प्रभावित रहा। कोतवाल कमल राम आर्या का कहना है कि बरसात के कारण नदी के पानी में गाद (मलबा) अधिक आ रहा है, ऐसे में तैराक दल को गोता लगाना मुश्किल हो रहा है। घटना स्थल से लेकर बैराज तक पुलिस नदी पर बराबर नजर रखे है। बनबसा बैराज चौकी की पुलिस को सतर्क किया गया है। इधर डूबे युवकों के परिजन और रिश्तेदार भी नदी क्षेत्र पर नजर गड़ाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed