{"_id":"7d7285662601b07aa2c873a0706ad608","slug":"sharda-the-three-young-men-were-found-submerged-in-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में डूबे बरेली के तीनों युवक नहीं मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में डूबे बरेली के तीनों युवक नहीं मिले
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को शारदा में डूबे बरेली के तीनों युवक 36 घंटे बाद भी नहीं मिले। पुलिस और पीएसी के गोताखोर ऑपरेशन सर्च में जुटे हुए हैं। परिजन और रिश्तेदार भी उनके मिलने की प्रतीक्षा में टनकपुर में डेरा जमाए हुए हैं। एसडीएम नरेश दुर्गापाल और सीओ राजन सिंह रौतेला ने ऑपरेशन सर्च का जायजा लेकर डूबे युवकों को जल्द खोजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बरेली के गणेश नगर थाना सुभाष नगर निवासी विकास कश्यप (19) पुत्र पप्पू कश्यप उसका चचेरा भाई भवानी उर्फ सुरेंद्र (20) पुत्र स्व. मुनीष कुमार और गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला निवासी विपिन शर्मा (17) पुत्र रमेश शर्मा बृहस्पतिवार को शारदा घाट में स्नान करते वक्त तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए थे। डूबे युवकों के साथी अभिषेक दुबे द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एक प्लाटून पीएसी का तैराक युवकों को खोजने मेें जुटी है। नदी में रस्सी कांटा डालकर भी खोजा गया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। कोतवाल कमल राम आर्या ने बताया कि घटना स्थल से लेकर बैराज तक नदी में ऑपरेशन सर्च जारी है। तैरने में माहिर कुछ स्थानीय युवक भी खोजबीन में लगे हैं।
विज्ञापन