फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rain Sharda River water level increased, stopped operation vehicles on barrage

Heavy Rain: बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, शारदा नदी के उफान पर आने से  वाहनों का संचालन रोका

Sat, 06 Aug 2022 06:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा/टनकपुर (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 06:04 PM IST
सार

पहाड़ों पर बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शारदा हेडवर्क्स के बैराज प्रभारी अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि शारदाघाट के ऊपर से पानी बहने से प्रशासन ने सुरक्षा के तहत घाट पर पुलिस तैराकों को सतर्क कर दिया। साथ ही शारदाघाट पर आवागमन पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
Rain Sharda River water level increased, stopped operation vehicles on barrage
टनकपुर में शारदा स्नानघाट तक पहुंचा नदी का पानी। संवाद - फोटो : TANAKPUR

विस्तार

पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। इस कारण यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने सुरक्षा के तहत बैराज पर वाहनों का संचालन रोक दिया। नदी का पानी एक लाख क्यूसेक से कम होने पर ही बैराज से वाहनों का संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन


शारदा हेडवर्क्स प्रशासन के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शारदा का जलस्तर 72062 क्यूसेक था। पहाड़ों पर बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और नौ बजे नदी का जलस्तर 77502, बारह बजे 93297, एक बजे 106823 क्यूसेक, अपरान्ह तीन बजे बाद नदी का जलस्तर बढ़कर 113917 हो गया था। चार बजे बाद नदी का जलस्तर कम होकर 107107 क्यूसेक रह गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हठ लाई मौत!: टूटती रहीं बेटी की सांसें और पत्थर दिल बनी रही मां, सवाल- जिद के आगे क्यों झुका अस्पताल?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण बैराज से वाहन का संचालन रोक दिया गया। शारदा हेडवर्क्स के बैराज प्रभारी अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र में 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 25 एवं अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर टनकपुर में शारदाघाट के ऊपर से पानी बहने से प्रशासन ने सुरक्षा के तहत घाट पर पुलिस तैराकों को सतर्क कर दिया। साथ ही शारदाघाट पर आवागमन पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed