फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda River Beach in sananaghat temporary shops Hatavai

शारदा स्नानघाट में नदी तट लगी अस्थाई दुकानें हटवाई

Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sharda River Beach in sananaghat temporary shops Hatavai
शारदा स्नानघाट में नदी तट पर लगी अस्थाई दुकानों को हटाती दुकान स्वामी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मानसून काल के मद्देनजर प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील शारदा चुंगी कालोनी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासन ने पूर्णागिरि मेला अवधि के लिए नदी तट पर लगी अस्थाई दुकानों को हटवा दिया है। जबकि संवेदनशील स्थानों पर बसे परिवारों को अलर्ट किया गया है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि मानसून काल में शारदा नदी का जल स्तर खासा बढ़ जाता है। शारदा के उफान पर आने सेे शारदा चुंगी कालोनी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। वर्ष 2013 में आई भयानक बाढ़ से हुई तबाही के बाद प्रशासन शारदा किनारे बसे गांवों की सुरक्षा को लेकर खासा चौकन्ना बना रहता है। विशेषकर शारदा चुंगी कालोनी में निगरानी बढ़ा दी जाती है। इस बार भी मानसून काल के शुरू होते ही प्रशासन ने सुरक्षा के एतिहाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि शारदा चुंगी कालोनी बाढ़ के लिहाज से खासा संवेदनशील क्षेत्र है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से शारदा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए फिलहाल शारदा स्नानघाट में नदी तट पर लगी आधा दर्जन से अधिक अस्थाई दुकानों को हटा दिया गया है।नदी तट पर बसे परिवारों को भी मानसूनकाल में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। इधर प्रशासन की चेतावनी के बाद अन्य दुकानदारों ने नदी तट से दुकानें हटानी शुरू कर दी हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed