{"_id":"65491e88ac7f48df0d059d26","slug":"shaheed-chilkoti-trust-will-enhance-the-future-of-meritorious-students-champawat-news-c-229-1-shld1009-3194-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मेधावियों के भविष्य को निखारेगा शहीद चिल्कोटी ट्रस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मेधावियों के भविष्य को निखारेगा शहीद चिल्कोटी ट्रस्ट
Mon, 06 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
पावत जिलेे के सीमांत मंच जीआईसी में कॅरियर काउंसलिंग की जानकारी देते जर्नादन चिल्कोटी। संवाद
चंपावत। जिले में शहीद सैनिक शिरोमणी चिल्कोटी बार्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी बच्चों के भविष्य को तरासने का कार्य करेगा। इसके लिए शहीद के परिजनों की ओर से शहीद के नाम पर ट्रस्ट का गठन कर सीमांत गांवों में शिक्षा के कायाकल्प का बीड़ा उठाया गया है।
भारत-पाक के बीच 1965 में हुए युद्ध में अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले शिरोमणी चिल्कोटी के नाम से ट्रस्ट का गठन किया गया है।ट्रस्ट की ओर से जिले के सीमांत क्षेत्र के जीआईसी, हाईस्कूल में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ग्रुप स्टडी के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।
ट्रस्ट के संस्थापक और शहीद शिरोमणि चिल्कोटी के पुत्र जनार्दन चिल्कोटी ने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र के जरूरतमंद और मेधावी बच्चों को रोजगार और स्वरोजगार के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। कहा कि ट्रस्ट की ओर से अभी तक अटल उत्कृष्ट जीआईसी पुलहिंडोला, अटल उत्कृष्ट जीआईसी दिगालीचौड़, जीआईसी रौसाल, जीआईसी तामली और जीआईसी मंच में विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
छात्रों को किया जा रहा है ग्रुप स्टडी के लिए प्रेरित
चंपावत। बलिदानी सैनिक शिरोमणी चिल्कोटी बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से सीमांत क्षेत्र के जीआईसी तामली और मंच में विद्यार्थियों के कॅरिअर काउंसिलिंग की गई। ट्रस्ट के संस्थापक जनार्दन चिल्कोटी और सेवानिवृत्त शिक्षक शंकर गिरि गोस्वामी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा और अभिरुचि को लेकर चर्चा की और छात्रों को ग्रुप स्टडी के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जीआईसी तामली के प्रधानाचार्य आनंद सिंह, इंदुवर जोशी, जीआईसी मंच के प्रधानाचार्य अर्जुन कुमार, जगमोहन कालाकोटी, अशोक तिवारी, निधि पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
सोशल मीडिया और नशे के प्रति किया जाएगा जागरूक
चंपावत। सैनिक शिरोमणी चिल्कोटी बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों को इंटरनेट के सही इस्तेमाल नहीं होने पर उसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कॅरिअर बनाने के लिए सोशल मीडिया के प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा वर्तमान में नशे की बढ़ती हुई प्रवृति से दूर रहने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। संवाद