फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seventh class student dies due to bike collision

Champawat News: बाइक की टक्कर से सातवीं के छात्र की मौत

Sat, 22 Feb 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Seventh class student dies due to bike collision
टनकपुर (चंपावत)। नगर के चंपावत हाईवे पर ककराली गेट कार्की फार्म के पास साइकिल सवार छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को उप जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। छात्र ने खटीमा में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन




प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि थ्वालखेड़ा निवासी नीलम शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पुत्र संजय शर्मा (12) शनिवार शाम चार बजे विवेकानंद स्कूल से साइकिल से घर आ रहा था। ककराली गेट के पास बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे संजय गिरकर बेहोश हो गया। उसे उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसे खटीमा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी दीपक महर और सुंदर सिंह बोरा ने बताया कि संजय दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मोनू है। उसके पिता लीलाधर शर्मा दिल्ली में नौकरी करते हैं। संजय कक्षा सात का छात्र था।
विज्ञापन


सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बताया कि सीएम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। इस मामले में प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि छात्र तीन अन्य साथियों के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। मामले में प्राथमिक दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed