{"_id":"66196c565c5352a8b3022224","slug":"seven-people-fell-ill-after-eating-poisonous-vegetables-champawat-news-c-229-1-shld1026-107257-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विषाक्त सब्जी खाने से सात लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विषाक्त सब्जी खाने से सात लोग बीमार
Fri, 12 Apr 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। विषाक्त सब्जी खाने से सात लोग बीमार हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर लोहाघाट मीना बाजार निवासी एक परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार शाम खेत से लाकर हरी सब्जी बनाई। उन्होंने बगल में रहने वाले पड़ोसियाें को भी एक कटोरी में सब्जी दे दी। सब्जी खाने के बाद दोनों परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। देर रात प्रदीप जोशी (42) ममता जोशी (40) उनके बच्चे आदित्या (6), कीर्तिका (13) और दूसरे परिवार की बसंती देवी (61), सोनी (32), धूनी (12) को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जिला अस्पताल के डॉ. अजय कुमार और डॉ. आशीष ने बताया देर रात सात लोगों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती किया गया। था जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। संवाद