फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seven member forest monitoring team will stop villagers from going to the forest

Champawat News: सात सदस्यीय वन निगरानी टीम ग्रामीणों को जंगल जाने से रोकेगी

Thu, 28 Dec 2023 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 28 Dec 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
Seven member forest monitoring team will stop villagers from going to the forest
पूर्णागिरि मार्ग के नजदीक के जंगल में बाघ की गतिवि​धियों पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाता वन कर्म
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि क्षेत्र और उसके आसपास के बाघ बहुल जंगल में वन विभाग ने चार ट्रैप कैमरा लगा दिए है। इसके साथ ही विभाग ने सात सदस्यीय टीम का गठन भी किया है। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने बताया कि वन दरोगा भरत नेगी के नेतृत्व में गठित यह टीम लोगों को जागरूक करने के साथ ही महिलाओं सहित किसी भी ग्रामीण को सुरक्षागत कारणों से पूर्णगिरि के आसपास के जंगल की ओर जाने पर रोक लगाएगी। यह रोक अगले आदेशों तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन

पूर्णागिरि क्षेत्र के पास के जंगल में 26 दिसंबर को बाघ ने चारा पत्ती लेने गई ऊचौलीगोठ गांव की महिला गीता देवी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जख्मी हालत में महिला का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब उनकी हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन

रेंजर हुसैन ने बताया कि निगरानी टीम को पूर्णागिरि और बस्टिया वन अनुभाग के अलावा आसपास की टीम भी मदद करेंगी। साथ ही टीम बूम रेंज से सटे शारदा रेंज के अधिकारियों के संपर्क में भी है। जरूरत पड़ने पर दोनों रेंज के कर्मी संयुक्त गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जान बचाने वाले जीप स्वामी राजू का सीएम ने किया माल्यार्पण
टनकपुर (चंपावत)। इस साल एक स्कूटी सवार को तेंदुए के हमले से बचाने वाले जीप स्वामी छीनीगोठ के राजू धामी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को टनकपुर में माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। सीएम ने उनकी बहादुरी को जिंदगी बचाने वाला बताते हुए दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया। 26 सितंबर को टनकपुर-पिथौरागढ़ सड़क पर आठवें मील के पास टनकपुर से स्कूटी से अपने घर सूखीढांग जा रहे पूरन तिवारी (50) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। तेंदुआ स्कूटी सवार को घसीटकर ले जा रहा था। तभी चंपावत से टनकपुर जा रही कार के स्वामी राजू धामी और कुछ अन्य यात्रियों ने पत्थरों से हमला कर पूरन तिवारी को तेंदुए से छुड़ाकर उनकी जान बचाई थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed