{"_id":"64ad90d4987e9151730dfae0","slug":"seven-hours-power-failure-in-banbasa-area-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-124-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा क्षेत्र में सात घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा क्षेत्र में सात घंटे गुल रही बिजली
Tue, 11 Jul 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
बनबसा/पूर्णागिरि धाम। करीब सात घंटे तक बिजली नहीं आने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय पेयजल संकट के अलावा बिजली आधारित कारोबार प्रभावित रहे। कारोबारियों के अलावा कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित हुआ। मंगलवार सुबह करीब छह बजे बनबसा-टनकपुर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
करीब सात घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे बिजली सुचारू हुई। यूपीसीएल के बनबसा सबस्टेशन प्रभारी वरिष्ठ अवर अभियंता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि भजनपुर में 33 हजार केवीए का तार इंसुलेटर ब्रस्ट होने से टूट गया जिससे क्षेत्र में पावर कट हो गया। वहीं बनबसा में आईटीबीपी ट्रांजिट कैंप के निकट 33 हजार केवीए की केबल खराब हो जाने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इधर पूर्णागिरि धाम में फीडर में खामी आने से बिजली गुल है। बाटनागाड़ में आए भारी मलबे से बिजली कर्मी मरम्मत काम नहीं कर पा रहे हैं। ईई उमाकांत चतुर्वेदी का कहना है कि बारिश के अलावा सड़क बंद होने से मरम्मत कार्य में दिक्कत आ रही है। फिर भी कर्मी आपूर्ति सामान्य करने में जुटे हुए हैं। संवाद
--
मुनस्यारी में 16 घंटे बाद आई बिजली
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ऊर्जा निगम ने खराब मौसम के चलते सोमवार को नाचनी में ब्रेक डाउन लिया। इसके चलते क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को मौसम सही रहने पर 16 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद