फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Settle the forest objection from the marginal platform-Bakoda motorway

सीमांत मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग से वन आपत्ति का निस्तारण करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Settle the forest objection from the marginal platform-Bakoda motorway
चंपावत में डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपते बकोड़ा के ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र में प्रस्तावित मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग के निर्माण में आ रही वन आपत्ति का निस्तारण कराने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। बमनगांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजना बोहरा और भजन सिंह बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम विनीत तोमर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि सीमांत क्षेत्र के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मंच-बकोड़ा मोटर मार्ग की घोषणा की थी। लेकिन चार साल की अवधि बीत जाने के बाद भी मोटर मार्ग निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सड़क न बनने से गांव की गर्भवती महिलाओं, घायल बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों को जरूरी सामान को खच्चरों से ढोना पड़ता है। क्षेत्र की मोस्टा, बकोड़ा, मटकांडा, अखेरी और खटगेरी, सौराई आदि की तीन हजार से अधिक की आबादी को सड़क सुविधा नहीं मिलने से दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में लोनिवि अधिकारियों से विभिन्न स्तरों पर लंबित वन आपत्तियों का निस्तारण करने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन देने वालों में सुंदर सिंह, दीवान सिंह, तेज सिंह, पदम सिंह, नारायण सिंह, टेहर सिंह, शेर सिंह, हरीश सिंह, कौशल सिंह, गजेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, भवान सिंह, फतेह सिंह, कृष्ण सिंह, दिनेश सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed