{"_id":"57a3674c4f1c1bc3762ba494","slug":"setting-aside-ppp-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपीपी मोड हटने तक आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपीपी मोड हटने तक आंदोलन का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पीपीपी मोड हटाने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर व्यापार संघ, नगर, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी धरना, प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना था कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे धरने पर डटे रहेंगे। तहसील परिसर में हुई सभा में कहा गया कि लोगों को पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल से कोई सुविधा नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री भूपेंद्र प्रकाश जोशी, धर्मानंद पांडेय, कमल बोहरा, गिरीश चंद्र शर्मा, जगदीश राय, मनोहर साह आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया जबकि व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, चेयरमैन लता वर्मा, रीता गहतोड़ी, सरोज पुनेठा, सतीश खर्कवाल आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन