फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Set the dividend in the food plan

राज्य खाद्य योजना में भी लाभांश निर्धारित करें

Sat, 30 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 30 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

आदर्श राशनिंग वेलफेयर सोसायटी ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की तर्ज पर राज्य खाद्य सुरक्षा योजना में भी 143 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश निर्धारित करने की मांग की है। सोसायटी का कहना है कि कोटेदारों की ओर से सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं को संचालित किया जाता है, लेकिन उनके साथ सरकार छलावा करती आ रही है।

विज्ञापन


अटल खाद्यान्न योजना शुरू करते समय स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने कोटेदारों को मानदेय देने के साथ उन्हें अन्य सुविधाएं देने की घोषणाएं की गई थी, जिन्हें अब तक लागू नहीं किया गया है। एनेक्सी भवन में हरीश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता और सलीम जावेद के संचालन में हुई बैठक में कोटेदारों ने उन्हें 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, खाद्यान्न गोदामों से चीनी, खाद्यान्न तोलकर देने, विक्रेताओं को दुकान का किराया, स्टेशनरी के अलावा मुख्य गोदाम से गांव के गोदाम तक ढुलान भाड़े में वृद्धि करने की मांग की।
विज्ञापन


केदार जोशी, हीरा देवी, नारायण सिंह, चंद्र सिंह, नीरज सामंत, सीएल जोशी, इंद्र सिंह, सुमन माहरा, चंदन महर, नीरज सामंत, भैरव चौधरी, मोहन सिंह आदि का कहना था कि राज्य स्तर पर कोटेदारों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर अपनी हड़ताल समाप्त की थी, लेकिन अब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed