{"_id":"57dad49a4f1c1bef05d47858","slug":"serving-alcohol-in-college-student-leaders-arrested-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में शराब परोसता छात्र नेता गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में शराब परोसता छात्र नेता गिरफ्तार, जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Thu, 15 Sep 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर में एबीवीपी का पुतला फूंक प्रदर्शन करते एनएसयूआई के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महाविद्यालय में छात्रों को शराब परोस रहे एबीवीपी के छात्र नेता के हुड़दंग से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं मौके पर पहुंचे पुलिस उप निरीक्षक का भी छात्र नेता ने कालर पकड़ कर लिया। इससे गुस्साई पुलिस ने उक्त छात्र नेता की जमकर ठुकाई की और मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। इधर, आरोपी छात्र नेता की हरकत पर एनएसयूआई ने एबीवीपी का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र नेता दीपक बेलबाल बृहस्पतिवार को कॉलेज के अंदर साथी छात्रों को कथित तौर पर शराब परोस रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुुलिस उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खड़ायत मय फोर्स के कॉलेज परिसर पहुंचे तो शराब के नशे में धुत्त छात्र नेता ने उप निरीक्षक के गिरेबान पकड़ दिया।
इसके बाद पुलिस ने छात्र नेता की ठुकाई कर हिरासत में ले लिया। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि आरोपी छात्र नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 323, 504 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इधर, एनएसयूआई ने एबीवीपी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। छात्र संघ महासचिव चर्चित शर्मा के नेतृत्व मेें एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज में अराजकता का माहौल किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और यहां शराब परोसकर राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। प्रदर्शन में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सूरज प्रसाद, दीपक प्रसाद, मनीष पुजारी, रिहान सिद्दीकी, चंदन सिंह, योगी पांडेय, अंकुर राठौर आदि शामिल थे।