फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   sent phraansis skool ka kreeda samaaroh shuroo

सेंट फ्रांसिस स्कूल का क्रीड़ा समारोह शुरू

Sat, 17 Nov 2018 10:19 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 17 Nov 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
sent phraansis skool ka kreeda samaaroh shuroo
सेंट फ्रांसिस स्कूल के क्रीड़ा समारोह में दौड़ लगाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज का चार दिनी क्रीड़ा समारोह शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन


विद्यालय प्रांगण में आयोजित क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ सेंट पैट्रिक स्कूल पोलीगंज के प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर ने मशाल जलाकर किया। प्रधानाचार्य ब्रदर मरियादास ने बच्चों को प्रेम और अनुशासित ढंग से प्रतियोगिताओं में जीत का लक्ष्य लेकर प्रतिभाग करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


खेल शिक्षक सुभाष पांडेय, श्रुतिका घाटे एवं दीपक जुकरिया ने बताया कि क्रीड़ा समारोह के तहत 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर की दौड़ के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, कबड्डी, फुटबॉल, रिले रेस, रस्साकसी, छोटे बच्चों की जलेबी दौड़, गुब्बारा फोड़, मेंढक दौड़, नींबू रेस आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed