फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sent details of vacant posts for adjustment of guest teachers

Champawat News: अतिथि शिक्षकों के समायोजन के लिए रिक्त पदों का विवरण भेजा

Wed, 21 Feb 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 21 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sent details of vacant posts for adjustment of guest teachers
चंपावत। मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल नैनीताल की ओर से जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी स्नातक वेतन क्रम में प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी चंपावत को रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है। 17 फरवरी को भेजे पत्र में शिक्षा विभाग की ओर से रिक्तियों के क्रम में सामान्य महिला शाखा के कला, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की रिक्तियों का विवरण शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रमुख विषयों में शिक्षकों की कमी के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मुख्य शिक्षाधिकारी चंपावत की ओर से जिले के माध्यमिक विद्यालयों में प्रभावित अतिथि शिक्षकों के समायोजन के लिए पदों का विवरण उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि 19 फरवरी को शिक्षा विभाग की ओर से मांग के आधार पर जिले में कला, हिंदी और अंग्रेजी विषयों के सहायक अध्यापक एलटी सामान्य/महिला साखा की रिक्तियों का विवरण शासन को विवरण भेजा गया है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed