{"_id":"595922384f1c1b626e8b48f4","slug":"send-photos-of-those-who-spread-the-mess-and-get-the-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने वालों की फोटो भेजो और पुरस्कार पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने वालों की फोटो भेजो और पुरस्कार पाओ
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में पत्रावली का अवलोकन करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
।
खुले में शौच करने और गंदगी करने वालों की फोटो भेजने वाले को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। रविवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में डीएम डा.अहमद इकबाल ने सफाई को प्रोत्साहित करने के लिए इस निर्णय का एलान किया। किराएदार के पास शौचालय न होने पर भवन स्वामी पर जुर्माना लगाने, खुले में शौच करते पाए जाने पर दंड वसूलने के साथ ही कार्रवाई करने के नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार को निर्देश दिए गए।
अधिक गंदगी वाले वार्डों को चिन्हित कर बेहतर सफाई के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही गई। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के पास कूड़ेदान रखने के साथ ही अन्यत्र कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शहर में जरूरत के अनुरूप मूत्रालय एवं शौचालय बनाने के लिए स्थानों का चयन किया जाएगा। बैठक में वार्डवार आबादी, आवासहीनों की सूची 15 जुलाई तक देने को कहा गया। इसी तरह नगर पालिका क्षेत्र के मकानों, दुकानदारों, किराएदारों का चिन्हीकरण करना होगा। बेनाप जमीन को चिन्हित करके तारबाड़ किया जाएगा। बैठक में सिटी मिशन प्रबंधक महेश चौहान भी मौजूद थे। ईओ ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में नगर में 71 आवासहीनों को प्रस्तावित किया गया है।