{"_id":"5d4da9798ebc3e6c9e1ba601","slug":"send-memorandum-to-cm-champawat-news-hld352343437","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोत्साहन राशि बंद करने पर भड़कीं आशा वर्कर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोत्साहन राशि बंद करने पर भड़कीं आशा वर्कर्स
विज्ञापन
लोहाघाट में तहसीलदार को ज्ञापन देतीं आशा वर्कर्स।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोत्साहन राशि बंद किए जाने पर आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन में रोष है। आशा कार्यकर्ताओं ने 24 अगस्त तक चलने वाले संगठित रहो प्रतिरोध करो अभियान के तहत पूर्व की तरह प्रोत्साहन राशि और आंध्र प्रदेश सरकार की तर्ज पर दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजा।
शुक्रवार को आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अबरार अहमद के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि लंबे समय से न्यूनतम वेतन के लिए संघर्ष कर रही आशा कार्यकर्ताओं को मासिक वेतन के नाम पर एक रुपया भी नहीं मिल रहा है। आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए की गई थी और आशाएं अपने कार्य में सफल भी रहीं।
अब ये आलम है कि सरकार ने उनको मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी बंद कर दी। जबकि लोकसभा चुनाव से पहले उनकी प्रोत्साहन राशि को पांच हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और आंध्र प्रदेश सरकार की तर्ज पर राज्य मद से दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देने की मांग उठाई। पुनेठा ने बताया कि प्रदेश भर में शुक्रवार से 24 अगस्त तक संगठित रहो प्रतिरोध करो अभियान के तहत प्रदर्शन चलेगा। इस मौके पर पदमा प्रथोली, चंपा राय, रेखा बिष्ट, ज्योति, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।