{"_id":"58de8e154f1c1b0b0563ee21","slug":"seized-tractor-and-compressor-of-private-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी का ट्रैक्टर और कंप्रेशर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी का ट्रैक्टर और कंप्रेशर जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 31 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमति के बगैर सड़क के किनारे नालियां खोदकर मोबाइल फोन की केबल बिछाने वाली एक निजी कंपनी पर कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने कंपनी के ट्रैक्टर और कंप्रेशर को जब्त कर कब्जे में ले लिया है। निजी कंपनी द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में सड़क के किनारे नालियों का खुदान कर केबल बिछाने का काम किया जा रहा था। विभाग का कहना है कि इससे छोटे-बड़े पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा था।
उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोहर सिंह सेमिया, काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी एनके पंत, लोहाघाट के रेंजर दीप जोशी, वन दरोगा पुष्कर बोहरा, कल्याण सिंह सहित आदि वन कर्मियों ने मौके का जायजा लेने के बाद कार्रवाई की। मरोड़ाखान के पास मोबाइल कंपनी द्वारा सड़क के किनारे नालियों का खुदान किया जा रहा था।
रेंजर पंत का कहना है कि टीम द्वारा नालियों का खुदान करने वाले संबंधित कंपनी के लोगों से खुदान के लिए ली गई अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया, लेकिन कंपनी के लोगों द्वारा वन विभाग की टीम को किसी भी प्रकार के कोई अनुमति पत्र नहीं दिखाया गया। इसके बाद वन विभाग द्वारा उक्त कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुदान कार्य में लगे ट्रैक्टर और कंप्रेशर को कब्जे में लेकर उसे वन चेतना केंद्र लोहाघाट में खड़ा कर दिया गया है।