फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seeking to educate BEd

बीएड को राज्य पोषित करने की मांग

Wed, 26 Apr 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 26 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
Seeking to educate BEd
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजकीय पीजी कॉलेज में चल रहे स्व वित्त पोषित बीएड विभाग को राज्य वित्त पोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। छात्रों ने  एसडीएम सीमा विश्वकर्मा के  माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने शीघ्र बीएड को राज्य पोषित करने की मांग की है। बीएड के राज्य पोषित पाठ्यक्रम में दो साल के 12 हजार रुपये और स्व वित्त पोषित पाठ्यक्रम में 70 हजार रुपये का शुल्क देना पड़ता है।

बुधवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि लोहाघाट कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रम कई वर्षों से स्व वित्त पोषित के रूप में चलाया जा रहा है। इस कारण बीएड कर रहे छात्र-छात्राओं को स्वयं के खर्च पर पठन-पाठन करना पढ़ रहा है।
विज्ञापन


धनाभाव के कारण आर्थिक रूप से कमजोर कई मेधावी छात्र-छात्राएं बीएड करने से वंचित हो जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के जो छात्र-छात्राएं बीएड कर रहे हैं, उन्हें बाजारों में कमरा किराए में लेना पड़ रहा है। इससे अभिभावकों पर काफी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कई बार बीएड को राज्य पोषित करने के लिए उन्होंने शासन से मांग की है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ज्ञापन देने वालों में कला संकाय प्रतिनिधि तुषार पांडेय, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नीरज कालाकोटी, दीपक कुमार, गंगा आर्या, सचिन मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed