फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Security agencies will work in coordination on the border

Champawat News: सीमा पर समन्वय बना कार्य करेंगी सुरक्षा एजेंसियां

Sat, 12 Aug 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 12 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Security agencies will work in coordination on the border
बनबसा में भरत नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों के लोग। स्रोत: पुलिस
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों की बैठक में आपसी तालमेल और रिश्तों की मजबूती के साथ ही सीमा पर आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए सहमति बनी। एक दूसरे के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान और छिपे अपराधियों के संबंध में जानकारी देना तय हुआ। मानव और मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए एक दूसरे को सहयोग देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सीओ अविनाश वर्मा की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा स्थित सुरक्षा बलों की आपसी समन्वय बैठक में नेपाल पुलिस के साथ बेहतर तालमेल से कार्य करने और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण करना तय हुआ। सीमा पर होने वाली अनैतिक गतिविधियों की सूचनाएं आपस में साझा करने, भारत नेपाल के बीच आवागमन सुलभ कराने पर सहमति बनी। वहां यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेड वर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार, कस्टम अधीक्षक सुधाकर तिवारी, एसएसबी के कमांडर नागेंद्र सिंह (निरीक्षक), एएचटीयू प्रभारी प्रताप सिंह नेगी, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह, इमिग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह, नेपाल आर्मड पुलिस के सीओ सुदन आचार्य, गड्डा चौकी एसओ देव सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed