फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Security agencies on alert after Delhi blast

Champawat News: दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में

Tue, 11 Nov 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 11 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Security agencies on alert after Delhi blast
लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे गांवों में सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जानकारियां देते पुल
लोहाघाट/चंपावत। दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा बलों में नेपाल सीमा में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी हेमंत कठैत, मडलक चौकी प्रभारी सुभाष राणा के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी के जवानों ने संवेदनशील इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस टीमें हर आने-जाने वाले वाहन, विशेषकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ले रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। नागरिकों से अपील है कि वह संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उच्चाधिकारियों से आदेश न मिले। इस अभियान में स्थानीय ग्राम प्रधानों और स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। पर्यटन स्थलों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

चंपावत में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। एसपी अजय गणपति के निर्देशन में सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत होटल, ढाबों, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमें लगातार पहुंचकर वाहनों की गहन जांच कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी को लगातार रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट निरीक्षण और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed