{"_id":"ff0a1579f56580a3889f07c56a04ad40","slug":"secretary-of-the-bid-first-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव पद पर पहली बार छात्रा ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव पद पर पहली बार छात्रा ने की दावेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पीजी कॉलेज के 36 साल के इतिहास में पहली बार छात्रसंघ चुनावों में एक छात्रा ने सचिव पद के लिए दावेदारी पेश कर सभी को हैरान कर दिया। एमए अंग्रेजी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा नेहा गड़कोटी ने कहा कि छात्र राजनीति की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने, छात्रों एवं महाविद्यालय के विकास के लिए उन्होंने छात्रसंघ को जरिया बनाया है।
विज्ञापन
सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि की नेहा सामाजिक विकृतियों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज उन्मूलन, भ्रूण हत्या रोकने के अलावा महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए कार्य करती रही हैं। नेहा में राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी की ग्रुप लीडर और जीजीआईसी लेकर महाविद्यालय की प्रत्येक गतिविधियों का संचालन किए जाने से उनमें नेतृत्व की क्षमता का विकास हुआ है।
विज्ञापन