{"_id":"6876985f64dd36807e0f796b","slug":"second-randomization-of-polling-personnel-took-place-in-champawat-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126576-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में मतदान कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में मतदान कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन
Tue, 15 Jul 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी में संपन्न हुआ।
मंगलवार को डीएम जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन हुआ। डीएम ने बताया कि जिले में कुल 393 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसके संचालन के लिए 473 मतदान पार्टियां गठित की गई हैं। इसके लिए 4500 से अधिक कार्मिकों का डेटा निर्वाचन प्रणाली में फीड किया गया था। द्वितीय रेंडमाइजेशन के तहत 522 पीठासीन अधिकारियों और 522 प्रथम मतदान अधिकारियों का चयन चुनाव ड्यूटी के लिए किया गया।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पंचायत चुनावों से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ उपजिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. जीएस खाती, सीईओ एमएस बिष्ट, डीआईओ एनआईसी ध्रुव रावत, डीईओ नवीन उपाध्याय, एडीआईओ अमित बूरा, प्रशिक्षण नोडल अधिकारी जीवन कलौनी ,दिग्विजय पांगती आदि मौजूद रहे। संवाद