{"_id":"603000328ebc3ee91116cf47","slug":"second-phase-vaccination-of-corona-warriors-started-champawat-news-hld41540258","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वारियर्स का द्वितीय चरण का टीकाकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लेते चंपावत जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत/लोहाघाट। जिला अस्पताल चंपावत और उप जिला अस्पताल लोहाघाट में कोरोना वारियर्स का द्वितीय चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में पहले दिन 118 लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
सबसे पहले पीएमएस डॉ.आरके जोशी को टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ.अंकुर, नारायणी बिष्ट, कमल जोशी ने टीकाकरण कार्य में सहयोग किया। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में पहले दिन 107 लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर के दिशा निर्देशन में एएनएम विमला कोहली, फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने वैक्सीनेशन किया। डॉ.जुनैद ने बताया कि दूसरे चरण में 107 कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 13 नए लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई। डॉ.जुनैद ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कतें नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। वैक्सीनेशन में फार्मासिस्ट सुनीता पाटनी, मोहित फर्त्याल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।