फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Season colors: cloud, sunshine after rain

मौसम के रंग : बादल, बारिश के बाद खिली धूप

Tue, 10 May 2016 09:59 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 10 May 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
Season colors: cloud, sunshine after rain
मौसम के रंग : बादल, बारिश के बाद खिली धूप - फोटो : अमर उजाला

 मौसम ने मंगलवार को कई रंग बदले। सुबह से बादल से घिरे रहे। सुबह 10.20 बजे बारिश शुरू हुई और थोड़ी देर बाद फिर मौसम खुशगवार हो गया। इस दौरान करीब 1.5 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के चलते कुछ देर शहर की आवाजाही पर असर पड़ा। अपरान्ह बाद धूप निकल आई। इस बारिश से खेत-खलिहान को तो फायदा है, लेकिन अभी इससे पानी की समस्या का हल नहीं निकल सका है।

विज्ञापन


उधर प्रशासन ने अगले 72 घंटों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर खास एहतियात बरतने को कहा है। अपर जिलाधिकारी जेएस राठौर ने आपदा प्रबंधन विभाग सहित तमाम संबंधित महकमों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। बंद मोटर मार्ग को खोलने के लिए एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी, बुलडोजर तैनात करने की हिदायत दी। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा गठित क्यूक रिलीफ टीमों (क्यूआरटी) को आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों को नदी के नजदीक न जाने की नसीहत दी है। नदी के जल स्तर के हर घंटे की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया।
विज्ञापन


बनबसा (चंपावत)। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम खासा सुहावना हो गया। राज्य बागवानी पुरस्कार प्राप्त प्रगतिशील किसान पुष्कर कापड़ी के मुताबिक इस समय हुई बारिश आम और लीची की फसल के लिए खासी मददगार है। काश्तकार हेमेंद्र सिंह रावत इस बारिश को सब्जी उत्पादकों के लिए लाभदायक बता रहे हैं। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री जगत सिंह मिताड़ी ने बताया कि इस समय हुई बारिश किसानों, सब्जी उत्पादकों और बागान स्वामियों के लिए राहत पहुंचाने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed