{"_id":"593eca101126f4ec0b8b4c2c","slug":"seals-will-be-sealed-on-election-day-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में चुनाव के दिन सीमा सील रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में चुनाव के दिन सीमा सील रहेगी
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोलिंग करते सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेपाल में होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनावों के तहत भारत-नेपाल के अधिकारियों की नेपाल में बैठक हुई। इसमें नेपाल में 28 जून को होने वाले चुनाव के दौरान 57 घंटे के लिए सीमा सील रखने पर सहमति बनी। इसके अलावा सीमा और आवागमन मार्गों पर संयुक्त गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग, दोनों देशों में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, सुरक्षा के तहत गोपनीय सूचनाओं का आदान-प्रदान आदि पर चर्चा की गई।
सोमवार को पड़ोसी देश नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्र नगर में नेपाल के सीडीओ (जिलाधिकारी) मनोहर प्रसाद खनाल की अध्यक्षता में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें 28 जून को नेपाल में दूसरे चरण में चार राज्यों में होने वाले चुनावों के तहस सीमा सील कराने पर मंथन हुआ। तय किया गया कि 26 जून की सुबह आठ बजे से चुनाव वाले दिन 28 जून की शाम पांच बजे तक भारत-नेपाल सीमा सील रहेगी। इस दौरान सीमा पर वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। केवल विदेशी नागरिकों (भारत-नेपाल को छोड़कर) पर्यटकों को ही आवागमन करने की इजाजत रहेगी। आपात स्थित में आईडी चेक करने के बाद सीमा पार करने दिया जाएगा। सीडीओ कंचनपुर ने भारतीय अधिकारियों से निर्वाचन के दौरान अवांछनीय गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए दोनों देशों के सुरक्षा कर्मियों से संयुक्त गश्त कराने का अनुरोध किया।
चंपावत के जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल सहित सभी भारतीय अधिकारियों ने नेपाल में होने वाले चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपनी ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही। तय किया गया कि सीमांकन कर शीघ्र ही सीमा पर पिलर स्थापित करने को सर्वे आफ इंडिया और सर्वे आफ नेपाल से कार्रवाई करने को कहा जाएगा। बैठक में भारत से जिलाधिकारी पीलीभीत शीतल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर आलोक पांडे, उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि अनिल चन्याल, सीओ राजन सिंह रौतेला, सीओ ऊधम सिंह नगर हरीश, एसएसबी कमांडेंट दिलजीत सिंह, एडिशनल कमांडेंट आलोक सिंह, डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी, एएसपी पीलीभीत रोहित मिश्रा, नेपाल की ओर से सीडीओ कंचनपुर मनोहर पी.खनल, एसएसपी सुशील भंडारी, एसपी प्रकाश बी.चंद्र, इंद्रराज कार्की, एएफओ बीरभद्र ठकुन्ना, सीसीओ मदन दहल, डीआईडी नंद कुमार, एलआई प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीएफ प्रभारी मो. आशिफ आदि मौजूद थे।