{"_id":"574731f44f1c1bdb42690eb1","slug":"sdm-corn-arrived-at-the-ration-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद दुकानों के दुकानदारों का स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद दुकानों के दुकानदारों का स्पष्टीकरण तलब
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 26 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
गल्ले की दुकान पर पहुंची एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने जिला मुख्यालय और आसपास के स्थानों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बांटे जा रहे खाद्यान्न के स्टाक का जायजा लिया और कोटेदारों के अभिलेख भी देखे। इस दौरान बंद मिली दुकानों के दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया। उन्होंने कई दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई तथा दुकानदारों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
छतार पुल के पास स्थित दुकान में रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई गई। मल्लीहाट, ढकना और जीआईसी चौक की कोटे की दुकानें सुबह के समय बंद पाई गई, जिनके दुकानदारों का स्पष्टीकरण मांगा गया। कई स्थानों में कोटेदारों ने बोरों में कम राशन होने की शिकायत भी की, जिसके बाद एसडीएम सदर ने जूप स्थित आपूर्ति विभाग के खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
यहां खाद्यान्न के बोरों के मापन में अलग-अलग वजन पाया गया। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर औचक निरीक्षण की कार्रवाई की गई है। आगे अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। दुकानों के निरीक्षण के दौरान पटवारी सुंदर नेगी और अन्य राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन