फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SDM claimed Meeting

बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग लगाएगा पिंजरा

Sat, 27 Feb 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
SDM claimed Meeting

शहर में घूमते आवारा पशुओं और बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने को नगर पालिका और वन विभाग को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। आवारा पशुओं और बंदरों को पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ने को कहा गया है। वन विभाग सोमवार से शहर में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू करेगा। वहीं पालतू पशुओं को शहर में आवारा छोड़ने वालों से नगर पालिका जुर्माना वसूलेगी। प्रशासन द्वारा आहूत बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


अमर उजाला में 23 फरवरी के अंक में ‘इन बंदरों से मुक्ति दिलाओ’ शीर्षक से छपी खबर का एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। एसडीएम ने नगर पालिका, वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवारा पशुओं और बंदरों के उत्पात से निजात को जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वन विभाग को पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ने को कहा गया है। वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम आर्य ने बताया कि सोमवार से शहर में पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने पालिका को शहरी क्षेत्र में पशुपालकों से उनके पशुओं का पंजीकरण करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बैठक में पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, ईओ शेखरचंद्र जोशी, सुरेश राणा, राजीव कुमार आर्य, पशु चिकित्साधिकारी डीके शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, महामंत्री प्रकाश मुरारी, सभासद शोभा देवी, देवेंद्र सिंह, गिरीश खर्कवाल, हसीब अहमद, सौरभ अग्रवाल, नामित सभासद खालिद अंजुम, रामदयाल, फैसल सिद्दीकी, हेमंत कलखुड़िया, पालिका के लिपिक बसंराज चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed