फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Scorpion grass and sickle performance

बिच्छु घास और दरांती लेकर प्रदर्शन

Fri, 19 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट Updated Fri, 19 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Scorpion grass and sickle performance
बिच्छू घास के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अद्वैत आश्रम मायावती की ओर जाने वाली सड़क के नीचे शराब की दुकान खोलने से बनगांव और चिड़ियाढुंगा की महिलाएं भड़क गई हैं। पांचवें दिन भी हाथों पर बिच्छु घास और दरांतियां लेकर महिलाओं ने शराब की दुकान का विरोध किया। बारिश के बावजूद महिलाएं डटी रहीं। उनका कहना था कि जब तक इलाके से शराब की दुकान नहीं हटती, उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी चिड़ियाढुंगा और बनगांव क्षेत्र के पास खुली शराब की दुकान के सामने छात्रसंघ की पूर्व महासचिव नेहा गड़कोटी, भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिला महामंत्री रमेश विश्वकर्मा और ग्राम प्रधान सुभाष जोशी के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने हाथ में बिच्छु घास और लाठी लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कहा कि गांव के रास्ते में शराब की दुकान खुलने के बाद असुरक्षा और अशांति फैलने का खतरा बढ़ेगा। साथ ही मायावती अद्वैत आश्रम को जाने वाली सड़क के नजदीक शराब की दुकान से आने वाले धार्मिक पर्यटकों पर भी बुरा असर पड़ेगा। महिलाओं ने जल्द यहां की शराब की दुकान बंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान विनीता देवी, कमला देवी, ज्योति, शांति देवी, लीला देवी, मोहिनी देवी, माधवी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed