फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Science outreach programme in champawat.

विज्ञान और तकनीक है भारत का भविष्य : प्रो. राव

Sun, 14 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Science outreach programme in champawat.
चंपावत। नामी रसायन विज्ञानी भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव ने कहा कि विज्ञान और तकनीक भारत का भविष्य और विकास की राह है। विज्ञान का हर अनुसंधान मानव सभ्यता को नई दिशा देता है। यहां जीजीआईसी में शुरू हुए दो दिनी साइंस आउटरीच कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को उन्होंने वर्चुअल माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान में दिलचस्पी बढ़ाकर अनुसंधान की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रो. शीवा बासु ने बायोलॉजिकल क्लॉक (जैविक घड़ी) और उसकी कार्यपद्धति की जानकारी दी। शरीर की हर कोशिका में सोने से लेकर उठने, खाना पचाने जैसी विभिन्न शारीरिक क्रियाओं को सुचारू रूप से संचालित करती है। इंसान का शरीर इसी जैविक घड़ी के अनुरूप काम करता है। इससे हमारे शरीर में कार्य करने की क्षमता, हॉर्मोन और तापमान के स्तर में परिवर्तन होता रहता है। प्रो. राजकुमार पंत ने मॉडल के जरिए हवाई जहाज की जानकारी दी। प्रो. बीएस कोरंगा ने ठोस ज्यामिति के साथ ही गणित की उपयोगिता बताई। प्रो. उदय रंगा ने टेल ऑफ वायरस और प्रो. विद्याधिराजा ने भौतिकी पर कई प्रयोग कर जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रो. बीडी लखचौरा ने कहा कि हिमालयन ग्राम विकास समिति और यूकॉस्ट (उत्तराखंड राज्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद) की ओर से सीएनआर राव एजुकेशनल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम से सीमांत जिलों के छात्रों और शिक्षकों को लाभ मिल रहा है। गोष्ठी में वचुर्अल माध्यम से प्रो इंदुमति राव, इंदिरा वल्दिया, भारतीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्रो. उमेश वाघमरे, यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, सीईओ आरसी पुरोहित आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम में जवाहर लाल नेहरू आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान बेंग्लुरु, आईआईटी मुंबई, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली, पंतनगर विश्वविद्यालय के 14 वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. राजीव कापड़ी, डॉ. अरुण पंचाशील, जय चंद्रा, प्रहलाद सिंह अधिकारी, हेमंत बिष्ट, हिमालयन ग्राम विकास समिति के निदेशक राजेंद्र बिष्ट, बीईओ भारत जोशी, नवीन पंत, नीरज पांडेय, मनोज जोशी, एमपी जोशी, प्रो. एएस जीना, जयश्री सनवाल, प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी फोनिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed