{"_id":"65f48da618ea365cd60b8014","slug":"science-center-will-prove-to-be-a-milestone-in-development-champawat-news-c-229-1-shld1026-106314-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: विज्ञान केंद्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: विज्ञान केंद्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा
Fri, 15 Mar 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में साइंस सेंटर के वर्चुअली शिलान्याश पर मौजूद लोग। संवाद
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 55.53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चंपावत साइंस केंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। इसके अलावा उन्होंने 20.81 लाख रुपये की लागत से नशा मुक्ति केंद्र लागत का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केंद्र हमारे आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और आदर्श चंपावत बनाने की ओर हमने एक कदम और बढ़ा दिया है।
शुक्रवार को सीएम ने यूकॉस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम का सीएम आवास से वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य बने इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चंपावत का विज्ञान केंद्र राज्य में देहरादून, अल्मोड़ा के बाद तीसरा विज्ञान केंद्र होने जा रहा है। देश की 5वीं साइंस सिटी देहरादून में बनने जा रही है। यूकॉस्ट राज्य के 95 विकास खंडों में स्टेम लैब को स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। प्रथम चरण में राज्य के सीमांत जनपदों समेत देहरादून में यूकॉस्ट ने विकासखंडो में स्टेम लैब स्थापित कर दी है। अगले चरण में स्टेम लैब प्रदेश के सभी ब्लाकों में स्थापित किए जाएगे। बजट सत्र में राज्य के सभी जिलों में विज्ञान केंद्र बनाने के लिए बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत और उनकी टीम की सराहना की।
इनसेट
पीएम के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा
चंपावत। सीएम ने पीएम का जिक्र करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हमारा देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भारत की नेतृत्व क्षमता को पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। वैज्ञानिक सोच और नवाचारी प्रवृति से ही देश और राज्य में विकास की रफ्तार तेज होगी। राष्ट्रीय स्तर की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित करने में विज्ञान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
चार जिलों में स्थापित होगी मुख्यमंत्री लैब ऑन व्हील्स
चंपावत। राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के प्रचार-प्रसार के लिए “मुख्यमंत्री लैब ऑन व्हील्स“ परियोजना के तहत प्रत्येक जिले के लिए चलती फिरती विज्ञान प्रयोगशाला मुख्यमंत्री मोबाइल साइंस लैब’ की भी मंजूरी दी गई है। प्रथम चरण में राज्य के चार जिलों में जल्द ही इन्हें स्थापित किया जाएगा।
नशे से दूर रहने की अपील
चंपावत। सीएम ने नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ करते हुए युवाओं से प्रत्येक नशे से दूर रहने का आह्वान किया। सांसद अजय टम्टा ने कहा कि
सीएम के अभिनव प्रयासों से जिला लगातार आदर्श जनपद की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम के अथक प्रयासों से नई पीढ़ी जिसे विज्ञान के प्रति जिज्ञासाएं हैं उन जिज्ञासाओं का समाधान करने के लिए एक विज्ञान केंद्र मिल गया है। विज्ञान केंद्र के खुलने से बच्चों के मानसिक विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। इस दौरान देहरादून से प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेष बगौली, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत वर्चुअली जुड़े और जनपद से जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय,एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद