फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Schools found closed prematurely in Barakot, BEO reprimanded

Champawat News: बाराकोट में समय से पहले बंद मिले स्कूल, बीईओ ने लगाई फटकार

Wed, 11 Feb 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 11 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Schools found closed prematurely in Barakot, BEO reprimanded
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट में विद्यालयों के शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। समय से पहले ही स्कूल को बंद कर दिया जा रहा है। शिक्षकों की लापरवाही का मामला बीईओ निरीक्षण के दौरान पकड़ में आया। बीईओ ने अल्टीमेटम देकर भविष्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को बाराकोट के बीईओ कमल भट्ट ने क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षकों को समय से पूर्व विद्यालयों को बंद करते हुए पाया गया। बीईओ ने बताया कि जीआईसी, प्राथमिक और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत तीन शिक्षकों को समय से पूर्व बाजार में घूमते पाया गया। शिक्षकों से पूछने पर उन्होंने तेंदुए की दहशत का हवाला दिया जो संतोषजनक नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बीईओ ने कहा कि शिक्षकों का स्पष्टीकरण भी लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के लिए विभागीय समयसारिणी का अनुपालन करने के लिए पत्र भी जारी किया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में विभागीय समयसारिणी का अनुपालन न करने वाले शिक्षक और कार्मिकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed