फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   School children saw army's arms

स्कूली बच्चों ने सेना के हथियारों को देखा

Sun, 13 Aug 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Sun, 13 Aug 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
School children saw army's arms
सेना की पंचशूल ब्रिगेड में हथियारों की जानकारी लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सेना की पंचशूल ब्रिगेड ने रविवार को मैत्री ग्राउंड में स्वाधीनता दिवस की 71वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर सेना मेले का आयोजन किया और विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सेना की विभिन्न टुकड़ियों में प्रयोग में लाए जाने वाले हथियारों की जानकारी दी। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सेना के प्रति जागरूक करने और सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया। 

पंचशूल ब्रिगेड ने इस आयोजन की जोरदार तैयारी की थी। आज सुबह से ही मैत्री मैदान में विभिन्न प्रकार के सैन्य उपकरण सजा दिए गए। देश की आजादी के उत्साह को यादगार बनाने के लिए बैंड वादन भी किया गया। पंचशूल ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर कर्नल भूपेश हाडा (शौर्य चक्र) ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आम जनता को सेना के हथियारों के बारे में जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा की जानकारी दी। नौजवानों से अपील की कि वह भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रयास करें। सुबह दस बजे से करीब तीन घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान सेना के अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, आम नागरिक, महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे। सेना के जवानों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने का पूरा प्रयास किया था। इससे आम जनता के बीच एक बेहतरीन संदेश भी गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed