फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   School

हुजूर, पहले सरकारी स्कूलों के संस्कृत शिक्षकों के पद तो भर दो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
School
चंपावत का संस्कृत विद्यालय भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
प्रदेश सरकार निजी स्कूलों में संस्कृत शिक्षा को अनिवार्य करने जा रही है। शिक्षा मंत्री ने इससे संबंधित शासनादेश जारी करने के 17 सितंबर को आदेश दिए थे। इसके बाद निजी स्कूलों में तो संस्कृत शिक्षा अनिवार्य हो जाएगी।
विज्ञापन

जिन सरकारी स्कूलों में पहले से ही संस्कृत शिक्षा दी जा रही है, वहां के हालात कतई उत्साहजनक नहीं है। जिले के 35 राजकीय इंटर कॉलेज में आधे से अधिक स्कूलों में संस्कृत के प्रवक्ता ही नहीं है।
विज्ञापन

चंपावत जिले के 61 जीआईसी में से 35 स्कूलों में इंटर में संस्कृत विषय है। इन 35 जीआईसी में महज 17 कॉलेजों में ही संस्कृत के प्रवक्ता हैं। 18 कॉलेजों में संस्कृत विषय पढ़ाने के लिए कोई भी शिक्षक नहीं है। ऐसे में संस्कृत को कॅरिअर बनाने वाले छात्रों के पास कोई विकल्प नहीं है। जीआईसी ही नहीं, जिले के दो संस्कृत विद्यालयों के भी हाल अच्छे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीधुरा संस्कृत महाविद्यालय में 50 छात्र हैं। प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने बताया कि 2009 से अब तक यहां के 42 छात्र मेरिट में आए हैं। बावजूद इसके यहां शिक्षकों की पर्याप्त तैनाती नहीं हुई है।
राज्य अनुदान से दो ही शिक्षक हैं जबकि चार शिक्षकों को राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के जरिए मानदेय पर रखा गया है। फिर भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है। चंपावत के संस्कृत विद्यालय में भी स्टाफ और दूसरे संसाधनों की कमी से सात साल में 51 छात्र कम हो गए हैं। अब यहां सिर्फ 14 छात्र हैं।

जिले के 18 जीआईसी में संस्कृत विषय के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए उच्चाधिकारियों से आग्रह किया गया है। जिले के दो संस्कृत विद्यालयों के संसाधन मुहैया कर स्थिति में सुधार के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed