{"_id":"59e4ec184f1c1b0d698b60c3","slug":"scarcity-of-kitchen-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहार के सीजन में जिला मुख्यालय की कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इंडेन गैस एजेंसी में रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी का माहौल जारी है। हल्दूचौड़ प्लांट से प्रतिदिन रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति के बाद भी सिलेंडरों का बैकलॉग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप कार्की के अनुसार वर्तमान में एजेंसी में गैस सिलेंडर का बैकलॉग 700 के पार पहुंच गया है। सोमवार को एजेंसी में दो वाहन सिलेंडरों के पहुंचे। जिनमें से 380 सिलेंडर उपभोक्ताओं वितरित कर दिए हैं। प्रबंधक ने बताया कि आज आए 36 व्यवसायिक सिलेंडरों में से दस सिलेंडरों की बिक्री की गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार को बुकिंग संख्या 289386 से 289683 तक के उपभोक्ताओं को सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी।