फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SBI's five ATMs pay Rs 40 lakhs

एसबीआई के पांच एटीएम से 40 लाख रुपये का गबन

Sat, 29 Jul 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 29 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पांच एटीएम से 40 लाख से अधिक रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। इन पांचों एटीएम में नगदी पहुंचाने की जिम्मेदारी एक प्राइवेट कंपनी को थी। शनिवार को कंपनी ने एटीएम की देखरेख करने वाले दो कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अलबत्ता अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले का खुलासा एटीएम को दूसरी प्राइवेट कंपनी को हस्तांतरण की प्रक्रिया के दौरान हुआ।

एसआईएस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की देखरेख वाले पांच एटीएम (लोहाघाट के डाकबंगले रोड वाले एटीएम, मीना बाजार व पिथौरागढ़ रोड के अलावा मंच और खेतीखान के एटीएम) से कुल 40 लाख 9500 रुपये का गबन उजागर हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधि सुधाकर ढौडियाल ने यहां एटीएम की देखरेख और नगदी डालने के लिए रखे दोनों कर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि दोनों आरोपी लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शेर राम और कलचौड़ा निवासी सुरेश सिंह पुत्र गोविंद सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


ये रकम कब-कब निकाली गई, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। अलबत्ता 40 लाख 9500 रुपये के गबन की पुष्टि हुई है। गबन का खुलासा इन एटीएमों को दूसरी प्राइवेट कंपनी एसआईपीएल को हस्तांतरित करते समय हुआ। कंपनी के प्रतिनिधि सुधीर ढौडियाल ने बताया कि इन एटीएम को देख रहे दोनों कर्मी नगदी चैक कराने के लिए एटीएम का पिन नंबर बताने में आनाकानी कर रहे थे। पिन नहीं बताने के बाद कंपनी ने अपने तकनीशियन को बुलाकर एटीएम को खुलवाया, तो गबन की सिलसिलेवार परतें खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढौडियाल के मुताबिक बाद में दोनों कर्मियों ने नगदी कम होने की बात को माना। और शपथ पत्र देकर गबन की राशि को 18 जुलाई तक देने की बात कही थी। इस समय सीमा तक ये दोनों कर्मी रकम नहीं दे सके। बाद में उन्होंने 26 जुलाई तक राशि देने की बात कही। इस तिथि तक भी गबन की राशि को नहीं दिया।  उल्टा गबन के दोनों आरोपियों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हो गए। इस पर एसआईएस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को दोनों कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। जांच अधिकारी थानाध्यक्ष नौटियाल का कहना है कि मामले की विवेचना कराई जा रही है।

एसबीआई के पांच एटीएम से जांच में कम मिली रकम
1 जुलाई को हुई जांच में मंच एटीएम से दो बार में छह हजार रुपये कम मिले।
4 जुलाई  को हुई जांच में लोहाघाट में मीना बाजार रोड वाले एटीएम से 14.44 लाख रुपये कम मिले।
4 जुलाई को हुई जांच में लोहाघाट के डांक बग्ला रोड वाले एटीएम 19.28 लाख रुपये कम मिले।
4 जुलाई को हुई जांच में खेतीखान के एटीएम से 22 हजार रुपये कम मिले।
5 जुलाई को हुई जांच में लोहाघाट के डाक बंग्ला रोड वाले एटीएम 9500 रुपये कम मिले।
5 जुलाई को हुई जांच में लोहाघाट के पिथौरागढ़ रोड वाले एटीएम से 6 लाख रुपये कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed