फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sarpanch Bhandari honored for saving the forest

Champawat News: जंगल बचाने के लिए सरपंच भंडारी हुए सम्मानित

Tue, 30 Jan 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 30 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch Bhandari honored for saving the forest
चंपावत के बाजरीकोट के सरपंच राजेंद्र सिंह भंडारी को मिला सम्मान। संवाद
चंपावत। जल, जंगल और जमीन के नारे के बीच जंगल बचाने का जमीन पर काम करने वाले बाजरीकोट वन पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह भंडारी को इस बार गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। वन अपराध नियंत्रण और वनाग्नि सुरक्षा के लिए देहरादून में उन्हें प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खाली पड़ी जमीन पर पौधे लगाना, उनकी देखभाल करना और उन्हें बड़ा होता देखना सरपंच भंडारी के जीवन का ध्येय है। वह पेड़-पौधों की परवरिश परिवार के सदस्य की तरह करते हैं। उनकी इसी लगन का नतीजा है कि बाजरीकोट क्षेत्र के जंगलों को हराभरा कर उन्होंने इस क्षेत्र की तस्वीर ही बदल दी है। पौधों को बचाने का उनका जुनून इस कदर है कि न केवल लोगों को शपथ दिलाते हैं बल्कि बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर पेड़ों की हिफाजत के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।
विज्ञापन

सरपंच राजेंद्र सिंह भंडारी अपनी वन पंचायत के आठ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले जंगल में वर्ष 2008 से अब तक पांच हजार से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। पांच साल तक उन्होंने बगैर किसी पद के बाजरीकोट वन पंचायत की देखभाल की। हरे पेड़ों को काटने से रोकने के साथ ही पत्तियों को तोड़ने वालों को ऐसा करने से रोकने की मुहिम चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बाजरीकोट के सरपंच राजेंद्र सिंह भंडारी का पेड़ों के प्रति लगाव न केवल हरियाली को बचाने में मददगार है बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। विभाग की ओर से उन्हेंं लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। - आरसी कांडपाल, डीएफओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed