{"_id":"681796db0dfd35cfac0a1248","slug":"saraf-won-the-under-14-boys-district-cricket-league-title-champawat-news-c-229-1-shld1026-123523-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सराफ ने जीता अंडर-14 बॉयज जिला क्रिकेट लीग का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सराफ ने जीता अंडर-14 बॉयज जिला क्रिकेट लीग का खिताब
Sun, 04 May 2025 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 04 May 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के देवभूमि क्रिकेट मैदान चल्थी में विजेता और उपविजेता टीम। स्रोत एसोसिएशन
चंपावत। देवभूमि क्रिकेट मैदान चल्थी में चल रही अंडर-14 बॉयज जिला क्रिकेट लीग का खिलाब सराफ क्रिकेट क्लब ने जीत लिया है। सराफ ने फाइनल में देवभूमि क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। सराफ के प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच सराफ के करन चंद को चुना गया।
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरज जोशी, विशिष्ट अतिथि सुरेश पाटनी और विशन सिंह नयाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर देवभूमि क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में छह विकेट पर 160 रन बनाए। प्रियांशु ने सबसे अधिक 84 रन बनाए। सराफ के कृष्णा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराफ ने 25.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ट्राॅफी पर कब्जा किया।
करन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। देवभूमि क्रिकेट क्लब के गौरव ने दो विकेट लिए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सराफ के प्रियांशु, गेंदबाज देवभूमि के गौरव रहे। अंपायर की भूमिका कुणाल और कृष्णा ने निभाई। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहां सचिव सीएयू चंपावत नीरज वर्मा, धीरज जोशी, कोच शैलेंद्र सिंह भगवान बोरा, कुणाल सरकार, ग्राउंड मैन कमल, किशोर पंगरिया, रंजना पंगरिया आदि थे।