{"_id":"5b5e0cf54f1c1bde6d8b532d","slug":"sapkoshi-yatra-dal-reaches-rameshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामेश्वर पहुंचा सप्तकोसी यात्रा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामेश्वर पहुंचा सप्तकोसी यात्रा दल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सप्तकोसी यात्रा के लिए गया तीर्थयात्रियों का दल।
- फोटो : अमर उजाला
शिव सेवा संघ की सप्तकोसी यात्रा में जगह-जगह शिवधामों में जलाभिषेक किया जा रहा है। ताड़केश्वर के सीता कुंड से शनिवार से शुरू हुई चार दिनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार को हिंगलादेवी मंदिर के महंत दिगंबर 1008 अशोक गिरि जी महाराज के नेतृत्व में तीर्थयात्रियों ने मानेश्वर, ऋषेश्वर, रामेश्वर धाम में जलाभिषेक किया। अब तक गोलज्यू, बालेश्वर, डिप्टेश्वर, घटोत्कच्छ और क्रांतेश्वर, मानेश्वर, ऋषेश्वर, रामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जा चुका है।
जागेश्वर, बागनाथ, बैजनाथ, रानीखेत बिनसर महादेव मंदिर में पूजा के बाद चंपावत के हिंग्लादेवी मंदिर में मंगलवार को यात्रा का समापन होगा। यात्रा दल में शिवसेवा संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, विपिन पांडेय, नवल जोशी, गिरीश खर्कवाल, राजेंद्र गड़कोटी, विजय पांडेय आदि शामिल हैं।