फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sanskrit Village in Uttarakhand

Champawat News: दो साल में नहीं छांट सके 13 संस्कृत गांव

Wed, 31 May 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 31 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit Village in Uttarakhand
चंपावत। उत्तराखंड देवभूमि है लेकिन इसी देवभूमि में देववाणी को विस्तार नहीं मिल पा रहा है। देववाणी संस्कृत को जन-जन की वाणी बनाना मुश्किल हो रहा है। उत्तराखंड के हर जिले में एक-एक आदर्श संस्कृत गांव बनाने की कवायद में भी देरी हो रही है। दो साल में इन गांवों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन

देववाणी को जन-जन की वाणी बनाने की कवायद देवभूमि में साकार नहीं हो पा रही है। उत्तराखंड की दूसरी राजभाषा संस्कृत को आम बोलचाल की भाषा बनाने की पहल सार्थक नहीं हो सकी है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी ने दो साल पहले हर जिले में एक-एक गांव को संस्कृत गांव के रूप में चयनित किया था लेकिन अब इन गांवों को खारिज कर दिया गया है। इससे संस्कृत शिक्षा विभाग की दो साल पहले शुरू की गई पहल विफल हो गई है। प्रदेश के सभी 13 जिलों में एक-एक गांव के चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बनाई गई हैं। इस समिति में मुख्य शिक्षाधिकारी सदस्य और संस्कृत विभाग के सहायक निदेशक सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन




संस्कृत भाषा सिखाएंगे संस्कृत गांव
चंपावत। आदर्श संस्कृत गांवों का उद्देश्य संस्कृत को लोकप्रिय बनाना है। लोगों को संस्कृत भाषा में बोलने, लिखने और व्यवहार में उपयोग की जानकारी दी जाएगी लेकिन न तो संस्कृत गांवों का चयन हो सका और न ही इन गांवों में संस्कृत भवन निर्माण या प्रशिक्षक और सहायक प्रशिक्षक तैनात किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले चयनित हुए इन संस्कृत गांवों को किया गया निरस्त
हरिद्वार: मुडियाकि, उत्तरकाशी: जसपुर, चमोली: रतूड़ा, रुद्रप्रयाग: जैली, टिहरी गढ़वाल: बनाली, देहरादून: रामनगर डांडा, पौड़ी: फलस्वाड़ी, पिथौरागढ़: उर्ग, अल्मोड़ा: जागेश्वर, नैनीताल: मल्ली पोखरी, बागेश्वर: दाडि़मठौक, चंपावत: खर्ककार्की, ऊधमसिंहनगर: गूलरभोज।




प्रदेश के हर जिले में एक साल पहले एक-एक गांव को संस्कृत गांव के रूप में चयनित किया गया था लेकिन शासन के आदेश के बाद हर जिले के डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। ग्राम स्तर पर सर्वेक्षण कर ये समिति संस्कृत गांवों के चयन से लेकर संस्कृत प्रशिक्षक से लेकर संस्कृत प्राथमिक विद्यालय संचालन के लिए भी जरूरी व्यवस्था करेगी। - डॉ. वाजश्रवा आर्य, सचिव, उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद, हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed