{"_id":"68165bb8e41ae96abe0ee7c7","slug":"sandeep-became-the-district-president-of-diploma-engineers-association-champawat-news-c-229-1-shld1019-123490-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: संदीप बने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: संदीप बने डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष
Sat, 03 May 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते ग्रामीण निर्माण विभाग के नव निर्वाचित पदाधिकारी। स्रोत : विभाग
लोहाघाट (चंपावत)। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत का जिलास्तरीय अधिवेशन शनिवार को एनेक्सी भवन में जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक राकेश कुमार एवं चुनाव अधिकारी धीरज कुमार की देखरेख में जिलास्तरीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
इसमें सर्वसम्मति से संदीप कुमार को जनपद अध्यक्ष, हरीश चंद्र को सचिव, कुंदन सिंह को उपाध्यक्ष और सुनील डुंगराकोटी को वित्त सचिव चुना गया। प्रांतीय पर्यवेक्षक ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। वहां प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश जोशी, महासचिव चितरेजन जोशी, प्रांतीय वित्त सचिव राकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष धीरज कुमार, मंडल सचिव ऋषभ साह, सचिव संदीप कुमार, बीएम आर्या, एसएम खान, एलएम जोशी थे। संवाद