फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Samples of 14 food items were taken and sent to the lab for testing.

Champawat News: 14 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच को लैब भेजे

Mon, 13 Oct 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 13 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Samples of 14 food items were taken and sent to the lab for testing.
टनकपुर तहसील क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करती खाद्य सुरक्षा टीम। स्रोत : सूच
टनकपुर (चंपावत)। दीपावली पर्व नजदीक आते ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने टनकपुर और बनबसा की मिठाई की दुकान, खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई, खोया, बेसन, सूजी समेत खाद्य पदार्थों के 14 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को टीम ने 15 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यापारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप खाद्य, पेय पदार्थों का निर्माण, संग्रहण, वितरण और विक्रय करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि मिठाई, खोया, दुग्ध पदार्थ, मावा, पनीर, सूजी, बेसन, खिले बतासे आदि के सैंपल लिए गए है और उनको जांच के लिए रुद्रपुर भेजा जा रहा है। बताया कि सभी व्यापारियों को बाहरी प्रदेशों से केवल पंजीकृत, लाइसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही खाद्य पदार्थों को क्रय करने और क्रय-विक्रय का दैनिक रिकॉर्ड रखने को कहा गया है। कहा कि निम्न गुणवत्ता आदि पर सामग्री विक्रय की शिकायत लोग टोल फ्री नंबर 18001804246 पर कर सकते हैं। टीम में दिनेश फर्त्याल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed