{"_id":"64ad9616d19792055b016366","slug":"salvation-is-attained-by-listening-to-puran-katha-acharya-joshi-champawat-news-c-229-1-shld1009-432-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पुराण कथा सुनने से मिलता है मोक्षः आचार्य जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पुराण कथा सुनने से मिलता है मोक्षः आचार्य जोशी
Tue, 11 Jul 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
सिप्टी में भागवत पुराण में कथा वाचन करते पंडित तारादत्त जोशी। संवाद
चंपावत। जिले के सिप्टी न्याय पंचायत के सैंदर्क रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत पुराण कथा जारी है। भारी बारिश के बाद भी पुराण कथा सुनने से लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कथावाचक आचार्य तारा दत्त जोशी ने कहा कि पुराण कथा वातावरण शुद्ध होता है और लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान उन्होंने गौ मूत्र के लाभ बताए। उन्होंने भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, आत्मदेव ब्राह्मण, आत्मदेव ब्राह्मणी, माता धुंधली, धुंधकारी और गोकर्ण महाराज की कथा सुनाई। इस मौके पर जगत सिंह, गोविंद सिंह, हयात सिंह, कुंदन सिंह, दीवान सिंह, पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
.................
श्रीहरि सत्संग रथ यात्रा का बाराकोट में हुआ स्वागत
लोहाघाट (चंपावत)। अयोध्या से बाराकोट पहुंचे एकल श्रीहरि सत्संग समिति के रथ का क्षेत्र की महिलाओं ने आरती उतारकर स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ क्षेत्र में सुख, समृद्धि की कामना की। रथ प्रमुख सोनू लाल ने बताया कि यह रथ अयोध्या के संचालित हो रहा है। पुरातन संस्कृति के प्रति जागृति करना, गांव में धर्मांतरण पर रोक लगे और समाज के प्रति जागृति हो और रथ के माध्यम से राम दरबार में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जा रही है। इस दौरान में बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष जगदीश जोशी, सारथी नरोत्तम मंडल, सुनीता, प्रियंका दिगारी, रेनू दिगारी, रेखा धोनी, कविता मेहता आदि मौजूद रहीं। संवाद
.....................
विभिन्न संगठनों की बैठक कल
पिथौरागढ़। विभिन्न संगठनों की बैठक 13 जुलाई को अपराह्न तीन बजे से पिथौरागढ़ नगरपालिका सभागार में होगी। यह जानकारी देते हुए आल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट और मीडिया प्रभारी डीएस भंडारी ने कहा है कि बैठक में मुख्य रूप से जिले में बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी राज्यों के लोगों के संबंध में चर्चा की जाएगी। संवाद