फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Salary will not be found if biometric attendance does not

बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगने पर नहीं मिलेगा वेतन

Mon, 18 Dec 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 18 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Salary will not be found if biometric attendance does not
चंपावत में आयोजित बैठक में मौजूद जिले भर के प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कालेजों के प्रधानाचार्योेें की बैठक में प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक से उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर बताया गया कि  शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले के सभी 105 स्कूलों में बायोमेट्रिक मैट्रिक मशीन लगा दी गई है। अब बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों और कर्मियों का वेतन रोक दिया जाएगा।

शिक्षा सभागार में सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि अतिथि शिक्षकों की ओर से शीतावकाश में अध्ययन कार्य किया जाएगा। अतिथि शिक्षकों को सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर गर्मी में एक से 15 जनवरी तक तथा जाड़े वाले स्थान में 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक अध्यापन कार्य कराना होगा।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों में ट्यूशन खोरी की शिकायत मिल रही है, जिसकी जांच की जाएगी। उन्होंने इस माह के अंत तक सभी छात्रों के आधार बैंक से लिंक कराने, मध्याह्न  भोजन योजना की खामियों को दूर करने, स्कूलों में स्वच्छ भारत अभियान संचालित किए जाने, फर्नीचर की उपलब्धता के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह, अंशुल बिष्ट, एलएम चतुर्वेदी, भुवन शंकर पांडेय, दिवाकर मिश्र सहित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed