{"_id":"01aff5b0c52e2ae6172e3701baa7ae26","slug":"sajisn-accused-of-killing-the-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने लगाया अध्यक्ष पर साजिशन मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने लगाया अध्यक्ष पर साजिशन मारने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक विवाद में नया मोड़ आ गया है। विधायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष पर साजिशन बाहरी व्यक्तियों को बैठक में बुलाकर उन्हें मारने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष समेत दो बाहरी व्यक्तियों और एक जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर 12 दिसंबर से जनांदोलन करने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने समर्थकों के साथ प्रभारी डीएम जेएस राठौर को ज्ञापन दिया। उन्होंने अखबार में छपी फोटो को दिखाते हुए सवाल उठाया कि दो बाहरी व्यक्ति हरदेव जोशी और उर्वादत्त जोशी जो बैठक के लिए अर्ह नहीं थे, वे बैठक में कैसे पहुंचे। विधायक फर्त्याल ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने उक्त दोनों व्यक्तियों और जिला पंचायत सदस्य बसंत पुनेठा के साथ मिल कर उनसे मारपीट करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विधायक फर्त्याल का यह भी कहना था कि विवाद के वक्त जिला पंचायत सदस्य समेत दोनों व्यक्ति उनसे मारपीट कर रहे थे। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष सहित इन तीनों व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर 12 दिसंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी। बाद में उन्होंने एसपी डीएस कुंवर को भी ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, अमित जुकरिया, कैलाश पांडेय, विमल मेहता, सूरज साह, दीपक जोशी, मुकुल ढेक, नरेश फर्त्याल, उमेद सिंह, गिरीश अधिकारी, टीसी ढेक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
आरोप साबित हुए तो ले लूंगा राजनीति से संन्यास: विधायक
विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कांग्रेस की बैठक में उन पर लगाए गए दुग्ध संघ चुनाव में अपहरण के आरोप को खारिज किया है। उनका कहना है कि चुनाव के वक्त वो जिले में ही नहीं थे। उन्होंने आरोप साबित करने की चुनौती दी है। कहा आरोप सही साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।
राजनीति के बजाय बातचीत से निकाले विवाद का हल: प्रहलाद
उत्तराखंड प्रगति मंच के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने पंचायत अध्यक्ष और विधायक विवाद को सुलह समझौते से हल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीति करने के बजाय दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं को मिल बैठकर विवाद सुलझाना चाहिए।
कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन कल से
कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन रविवार के बजाय अब सोमवार से शुरू होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी का कहना है कि पुलिस अधीक्षक ने विधायक के खिलाफ रविवार सुबह दस बजे तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। रविवार को अवकाश है। कार्रवाई नहीं होने पर अब जेल भरो आंदोलन सोमवार से शुरू किया जाएगा।
मामले की विवेचना तेजी से चल रही है। गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रविवार का अवकाश होने की वजह से सोमवार को कोर्ट में मामला फाइल कर दिया जाएगा। दिलीप सिंह कुंवर, पुलिस अधीक्षक।