फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Saints welcomed in Baleshwar Mahadev Temple

Champawat News: बालेश्वर महादेव मंदिर में संतों का हुआ स्वागत

Sun, 20 Jul 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 20 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Saints welcomed in Baleshwar Mahadev Temple
चंपावत बालेश्वर महादेव मंदिर में प्रवचन देते संत श्रद्धालु। संवाद
चंपावत। बालेश्वर महादेव मंदिर में संतो का स्वागत किया गया। श्री पंचायती आखाडा महानिर्वाणी के थानापति महंत वाराणसी मठ स्वामी प्रमोदपुरी, थानापति प्रयागराज स्वामी आदित्यपुरी, महंत रमाशंकर गिरी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान संतों ने प्रवचन कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व संतों ने बालेश्वर मंदिर के दर्शन कर इसके इतिहास की जानकारी ली। स्वागत समारोह में मंदिर के पदाधिकारी, सदस्य और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

इधर, मंदिर में शिव महाशिवपुराण जारी है। सुबह मुख्य यजमान महंत पवन गिरी, उनकी धर्मपत्नी ममता गिरी, नवीन जोशी, आशा जोशी, आनंद बोहरा, भावना बोहरा, एनडी गड़ाकोटी, रेखा गड़कोटी और निर्मला पुनेठा के हाथों नित्य पूजा कार्यक्रम कराए गए। आचार्य राजेंद्र प्रसाद ने कथा वाचन किया। मंदिर समिति अध्यक्ष देवीलाल वर्मा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान उपाध्यक्ष विजय वर्मा, रितेश राय, कोषाध्यक्ष मुक्तेश वर्मा, कमल गिरी, महंत पवन गिरी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, नारायण, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed