फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rural contact road blocked due to fallen trees

Champawat News: पेड़ों के गिल्टे पड़े होने से ग्रामीण संपर्क मार्ग हुआ अवरूद्ध

Fri, 18 Aug 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 18 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rural contact road blocked due to fallen trees
बनबसा गढऋीगोठ में पेड़ों के गिल्टे पडऋे होने से अवरूद्ध संपर्क मार्ग। श्रोत: जागरूक पाठक
बनबसा (चंपावत)। बनबसा क्षेत्र के दूरस्थ गांव गढ़ीगोठ के प्रमुख संपर्क मार्ग पर कटे पेड़ों के गिल्टे पड़ होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें आवागमन में परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन


गढ़ीगोठ के गुदमी ग्रामसभा में वन निगम ने पेड़ काट ग्रामीण प्रमुख मार्ग पर आड़े तिरछे रख दिए हैं। जिससे पिछले पांच दिनों से वहां आवागमन बाधित हो गया है। वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने वन निगम से जल्द पेड़ों के गिल्टे हटाने को कहा लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। ग्रामीणों ने कहा है कि शीघ्र गिल्टे नही उठाए गए तो वे वन निगम के खिलाफ उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत सिंह बसेड़ा ने जब वन निगम अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने पेड़ों के गिल्टे हटाने की बात कही है। वन निगम के डीएलएम बीएल आर्या ने बताया कि गिल्टों को सड़क से किनारे किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed