फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rupees

25 लाख की लॉटरी का झांसा दे ठग लिए 12 हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rupees
Rupees
केबीसी में 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने के नाम पर एक व्यक्ति से 12 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने ठगी के मामले की रिपोर्ट चंपावत बाजार चौकी में दर्ज कराई है। अभी तक ठगों का पता नहीं चल सका है। ये साइबर ठग पीड़ित से 13 हजार रुपये और जमा करने को कर रहे थे।
विज्ञापन

चंपावत से चार किमी दूर छतार में रहने वाले लक्ष्मी दत्त थ्वाल मोटर स्टेशन रोड पर दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि उन्हें पिछले कुछ समय से केबीसी में इनाम खुलने के फोन आते थे। 19 अक्तूबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक और फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उनकी 25 लाख रुपये की लाटरी लगी है। फोन करने वाले ने उन्हें एक खाता नंबर देते हुए 12 हजार रुपये जमा करने को कहा। लक्ष्मीदत्त ने बताया कि उन्होंने 12 हजार रुपये की रकम जमा कर दी।
विज्ञापन

उसके बाद भी फोन करने वाले ठग ने 13 हजार रुपये और जमा करने को कहने लगे। इस रकम के जमा करने के बाद उन्हें 25 लाख रुपये देने की बात कही गई। ठगों ने बाकायदा 25 लाख रुपये का एक चेक भी लक्ष्मी दत्त को वाट्सएप किया लेकिन कुछ लोगों से बात कर उन्हें पूरे मामले के फर्जी होने की भनक लगी। इसके बाद उन्होंने चौकी में तहरीर दे ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed