{"_id":"592336884f1c1b5d1e536150","slug":"rss-feeds-spirit-of-patriotism-in-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है आरएसएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है आरएसएस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत
Updated Tue, 23 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर शाखा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शाखा में वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान खेल, दंड के प्रयोग, नियुद्ध (कराटे), समता, योगासन, सामूहिक योग का प्रदर्शन किया।
नगर संघ चालक चूड़ामणि जुकरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख कुंवर सिंह प्रथौली ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा में होने वाले कार्यक्रमों की बदौलत ही आज विश्व का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक एवं गैर सरकारी संगठन है। इन्हीं शाखाओं की बदौलत आज संघ का विश्व के करीब 40 से अधिक देशों में कार्य चला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक संगठन है तथा स्वयंसेवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कराता है। इस अवसर पर शिक्षक राहुल तथा शारीरिक प्रमुख श्रीकृष्ण जोशी ने शारीरिक प्रदर्शन का निर्देशन किया। वहां जिला प्रचारक पारस जी, सह जिला बौद्धिक प्रमुख भगवान जी, नगर कार्यवाह चंद्र शेखर जोशी, धर्म जागरण जिला संयोजक अमित जुकरिया, सामाजिक समरसता प्रमुख भूपेंद्र प्रकाश जोशी, जगदीश जोशी, नरेश करायत, राहुल खर्कवाल, विनीत सिंह, नंदकिशोर पुनेठा आदि थे। ब्यूरो