फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Rs. 5500 reward for team of SOG and Forest Department

एसओजी और वन विभाग की टीम को 5500 रुपये का इनाम

Tue, 21 Mar 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 21 Mar 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rs. 5500 reward for team of SOG and Forest Department
tiger

विज्ञापन
वन्य जीव तस्करों के खिलाफ सफल अभियान चलाने पर चंपावत जिले की एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम को 5500 रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो नई दिल्ली की ओर से चंपावत जिले की टीम को दिया गया है। चंपावत जिले में वन्य तस्करों के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसओजी की टीम को पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र अजय रौतेला की ओर से 12500 रुपये के नकद इनाम का ऐलान पूर्व में ही किया था।

पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बताया कि इनाम पाने वालों में एसओजी टीम इंचार्ज सुरेंद्र सिंह खड़ायत, कांस्टेबल भुवन पांडेय, नवल किशोर, संजय दोसाद और दीपक प्रसाद के अलावा वन क्षेत्राधिकारी वीके मेहता, वन रक्षक भरत सिंह नेगी, रेवाधर जोशी और गिरीश जोशी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एसओजी और वन विभाग की टीम की ओर से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर सीमांत मंच तामली क्षेत्र में वन्य जीव अंगों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। संयुक्त कार्रवाई में 19 फरवरी को आरोपी होशियार सिंह निवासी सतकुला, थाना तामली से तेंदुए की तीन खालें बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तेंदुए को गोली मारकर उसकी खाल, अन्य अंगों और हड्डियों का व्यापार करता है। उसने यह तीन खालें बीते छह महीने में हासिल की थी। वह बीते दो साल से यह कार्य कर रहा था और नई दिल्ली में जाकर खालों को बेचता था। वन्य जीव तस्कर को दबोचने पर वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed